Samastipur

दलसिंहसराय-बिशनपुर मुख्य पथ के जल्द निर्माण की मांग को लेकर धमुआ चौक पर लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली दलसिंहसराय-विशनपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अबतक पूरा नहीं होने से नाराज लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगो ने सड़क पर तंबू गाड़ धरने पर बैठे हैं। लोगो का कहना हैं कि जब तक कार्य शुरू नहीं किया जाता तब तक वह बैठे रहेंगे।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने बताया कि पतैली पूर्वी पंचायत के धमुआ चौक के समीप कथित व्यक्ति ने अनावश्यक सड़क निर्माण में बाधा डालने का प्रयास करते हैं। जिससे इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण विरोधी व्यक्ति का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इस कारण यहां के आम लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

वहीं पुरानी कम चौड़ी सड़क पर बार-बार लोग दुर्घटना केे शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्व में भी आवेदन देकर निर्माण कार्य शुरू करवाने की गुहार लगाई थी। परंतु अबतक कोई ठोस कदम जिला प्रशासन ने नहीं उठाया और सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध पड़ा है। वहीं जाम की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

19 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago