Bihar

बिहार: RJD के पूर्व विधायक के बेटे को गोलियों से भूना, मां का आरोप- पिता ने ही शूटरों से मरवाया

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने अरवल से राजद से दो बार विधायक रहे रविन्द्र सिंह के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी मृतक की पहचान उसी गांव निवासी 35 वर्षीय कुमार गौरव उर्फ दिवाकर के रूप में हुई है.घटना उसी गांव के बधार की है,जहां खेत पटवन के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है.हालांकि ,इस घटना को लेकर मृतक की मां व पूर्व विधायक की पत्नी समाजसेविका उषा शरण ने हत्या करवाने का आरोप विधायक पर लगाया है.

ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाकर गांव में ही खेती करता था. उसी जगह पर मुर्गा फॉर्म भी था.जहां दालान में वह कुछ अपने दोस्तों के साथ सोता था.रात में घर से खाना खाकर वह सोने के लिए दालान पर गया.तभी पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधियों द्वारा दो गोली जांघ में तो दो गोली पंजरी में मारी गई ,जिसके कारण मौके पर ही दिवाकर की मौत हो गई.घटना को अंजाम देकर अपराधी दिवाकर के शव को पुआल के गांज में छिपा कर फरार हो गए.सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की खोजबीन करने लगे.काफी खोजबीन के दौरान वालों से दिवाकर का शव मिला.

पारिवारिक विवाद पर विधायक की पत्नी बोलीं

सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की मां एवं पूर्व विधायक की पत्नी उषा शरण ने हत्या से संबंधित कई गंभीर आरोप रविंद्र सिंह कुशवाहा पर लगाई है. उन्होंने कहा कि 1995 में जनता दल से अरवल विधानसभा क्षेत्र से रविन्द्र सिंह विधायक बने. इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक था. लेकिन विधायक बनने के एक साल बाद से रविन्द्र सिंह का कथित तौर पर नाजायज सम्बन्ध किसी के साथ शुरू हो गया. जब अवैध सम्बन्ध का विरोध किया तो उन्होंने बार-बार तलाक देने की धमकी दी और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसके बाद परिवार से अलग कर दिया ,जिसके बाद से मैं 25 वर्षो से उनके नाम की सिंदूर मांग में नही करती.इसके बाद 2015 में भी वे राजद से विधायक बने. फिर 2020 में जनता का घोर विरोध होने के कारण उन्हें टिकट नही मिला.

पांच शूटरों से हत्या करवाने का आरोप

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिवाकर की हत्या पूर्व विधायक के द्वारा ही पांच शूटरों से करवाया गया है. क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व एक बार और हत्या का प्रयास किया गया था ,लेकिन उस समय वे असफल रहे.जब जब हत्या की फिराक में लगे तब तब वे आने सुरक्षा को हटा देते है. इस घटना के समय भी उनके पास सुरक्षा की व्यवस्था नही थी.

पूर्व विधायक ने नहीं उठाया फोन-

हालांकि इस घटना के संबंध में पूर्व विधायक रविंद्र सिंह कुशवाहा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, जिसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.

थानाध्यक्ष बोले

घटना के संबंध में दाउदनगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि अरवल से दो बार विधायक रहे रविंद्र सिंह कुशवाहा के छोटे बेटे की हत्या गोली मारकर की गई है घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है.मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.हर हाल में अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा. एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है. डॉग स्क्वायड की टीम ने आकर जांच पड़ताल किया है. शनिवार की दोपहर तक एफएसएल की टीम आकर जांच करेगी. मृतक की मां उषा शरण द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago