Samastipur

बैंक डकैती कांड के उद्भेदन को लेकर 4 अलग-अलग SIT कर रही थी छापेमारी, बैंक ने सभी पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में पिछले महीने ग्रामीण बैंक में हुई लूट की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा हरपुर एलौथ में किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के आरएम ने पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। इस दौरान एसपी ने सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही बैंकों में मास्क, हेमलेट पहनकर आने वाले लोगों की निगरानी करने को भी कहा गया है।

बैंक डकैती की घटना के बाद SIT की चार टीमें कर रही थीं काम :

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि एक मार्च को उजियारपुर के शंकर चौक, 15 मार्च को मुसरीघरारी के हरपुर एलौथ व 24 मार्च को पूसा के महमदा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके लिए एसआईटी की चार टीमें गठित की गयी थीं। इसमें कुल 45 लोग शामिल थे।

इन टीमों के द्वारा साक्ष्य एकत्रित करते हुए अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी। बदमाशों के पास से लूट के 20.23 लाख रुपये, दो पिस्टल, एक कट्टा, 30 गोली, दो मैगजीन, घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो हेलमेट, तीन टोपी व एक जोड़ी जूता बरामद किए गए हैं।

सोशल मीडिया व समस्तीपुर के युवाओं का मिला साथ :

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की ली गयी तस्वीर को सोशल मीडिया पर दिया गया। सोशल मीडिया पर अपराधियों की तस्वीर वायरल होते ही इसके बारे में जानकारी मिलनी शुरू हो गयी। इसमें कुछ युवाओं व अन्य लोगों ने व्हाट्सएप व अन्य माध्यमों से अपराधियों के बारे में जानकारी दी। इससे अनुसंधान में लगी एसआईटी को काफी मदद मिली। इसके बाद समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय व पटना में लगभग 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गयी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

26 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago