Samastipur

17 अप्रैल से ऑनलाइन होगी अग्निवीर बहाली परीक्षा, जानें समस्तीपुर में कहां बनाया गया है परीक्षा केंद्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में 17 अप्रैल 2023 से अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की बहाली के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर मुजफ्फरपुर में तीन, दरभंगा में दो और समस्तीपुर में एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड की ओर से युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।

मुजफ्फरपुर में बनाए गए तीन सेंटर

चक्कर मैदान स्थित मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। तीन पाली में यह परीक्षा होगी। ये परीक्षा मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की के मझौली धर्मदास स्थित, भगवानपुर के सुभाष चंद्रबोस स्कूल के समीप हॉलिस्टिक इंफोटेक और कांटी के छिन्मस्तिका मंदिर केशू नगर स्थित रिलेबल इन्फोकॉम के अलावा दरभंगा के लहेरिया सराय के खाजा सराय स्थित आइओएन डिजिटल जोन और दिलावरपुर के कृष्णा डिजिटल में होगी। वहीं समस्तीपुर में डाॅ. एमपी शर्मा हॉस्पिटल आदर्शनगर के बगल में स्थित नारायणा इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा

अभ्यर्थियों को सेंटर पर एग्जाम से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इसके साथ ही परीक्षा खत्म होने के आधा घंटा बाद ही परीक्षा हॉल से निकलने की अनुमति होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

18 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago