Samastipur

नेपाल हादसा: पांचों मित्रों का शव समस्तीपुर पहुंचते ही मचा कोहराम, कार असंतुलित होकर 500 फीट नीचे खाई में गिरी थी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/नेपाल :- नेपाल के सड़क हादसे में काल के गाल में समाये पांच मित्रों का शव गुरुवार शाम कल्याणपुर पहुंचते ही परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। वहीं बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यहां बता दें कि हादसे की जानकारी के बाद बुधवार रात ही परिवार के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे। पांचों मित्रों का शव ऐंबुलेंस से कल्याणपुर लाया गया।

शव वाहन सबसे पहले कल्याणपुर के फुलहारा गांव के मृतक मृत्युंजय कुमार गब्बर के घर पर लाया गया। शव वाहन के दरबाजे पर आते ही परिवार के लोग चीत्कार मार कर रोने लगे। परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। इस दौरान महिलाएं एवं बच्चों का सबसे बुरा हाल था।

मंगलवार रात हुआ था हादसा :

बता दें कि मंगलवार शाम कल्याणपुर के अलावा वारिसनगर के रहने वाले पांच कारोबारी एक ही कार से नेपाल के काठमांडू जाने के लिए निकले थे। बताया गया है कि नेपाल के वर्दीवास- काठमांडू बीपी राजमार्ग पर उन लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 फीट नीचे खाई में गिर गई।

बुधवार सुबह लोगों को जानकारी मिली कि एक कार खाई में गिरी हुई है। जिसके बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया था। जिसमें फुलहारा के मृत्युंजय कुमार, भागीरथपुर के अभिषेक कुमार, मथुरापुर ओपी के सारी मन्नीपुर निवासी राजेश कुमार व मुकेश चौधरी की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि घायल धमेंद्र सोनी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। बुधवार की देर शाम उक्त युवक की भी मौत हो गई। धमेंद्र से मिली जानकारी व पहचान पत्र के आधार पर सभी की पहचान हुई थी। जिसके बाद समस्तीपुर जानकारी पहुंची। सभी लोग शादीशुदा व बाल बच्चेदार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

16 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago