समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमदपुर वार्ड संख्या-2 में संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान रहमदपुर वार्ड संख्या-2 के रामबाबू राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मनीष सोमवार की दोपहर अपने फुफेरी साली की शादी में शामिल होने पूसा गया था। देर रात करीब 12:30 बजे अपने घर लौटा। दरवाजे पर पहुंचते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। बाइक की आवाज सुनकर परिजन घर के दरवाजे के बाहर निकले तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
युवक के गले में जख्म के निशान मिले हैं। परिजनों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…