National

वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। EPFO ने कर्मचारियों की भविष्य निधि (PF) पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15% कर दी है। सीबीटी की बैठक कल यानी सोमवार से शुरू हुई थी। इस बैठक में ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। मंगलवार को ईपीएफओ ने ब्याज दरें बढ़ाने की धोषणा कर दी। EPFO के इस फैसले का लाभ 6 करोड़ लोगों को मिलेगा।

मार्च 2022 में, सरकार ने 2021-22 के लिए 8.1% ईपीएफ दर घोषित की थी, जो 1977-78 के बाद 40 साल में सबसे कम थी। उम्मीद की जा रही थी कि बैठक के खत्म होने के साथ ही कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। बता दें कि हर साल मार्च में सीबीटी (CBT) की बैठक में ब्याज दरों पर फैसला होता है। पिछले साल ईपीएफओ की अच्छी कमाई हुई थी। इसलिए इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी।

EPFO की बढ़ी इनकम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लिए कमाई के लिहाज से पिछला साल काफी अच्छा रहा है। ईपीएफओ की आमदनी बढ़ी है। बता दें कि ईपीएफओ आपके फंड को कई जगहों पर निवेश करता है। जहां से उसे रिटर्न मिलता है। इस कमाई के जरिये ही ईपीएफओ आपको निवेश पर ब्याज देता है। इस बार ब्याज दरों को बढ़ाए जाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार ब्याज दरें बढ़ाकर 8.20 फीसदी की जा सकती हैं। वहीं ब्याज दरों को स्थिर रखने की भी संभावना जताई जा रही थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। ब्याज दर मे मामूली बढ़ोतरी की गई।

पिछले बार घटाया गया था ब्याज

बता दें कि ईपीएफओ ने पिछली बार ब्याज दर घटा दी थी। इससे कर्मचारियों को काफी झटका लगा था। ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.5 फीसदी से कम करके 8.1 फीसदी कर दी थी। यह पिछले करीब 40 वर्षों की सबसे कम ब्याज दर थी। साल 1977-78 में ईपीएफओ ने आठ फीसदी का ब्याज दिया था। इसके बाद से ब्याज दर 8.25 फीसदी या इससे ज्यादा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago