समस्तीपुर :- रसोई गैस की कीमत में की गयी वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकाल कर रोष जताया। मथुरापुर स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय से निकला जुलूस मगरदही घाट गोलंबर पर पहुंचने के बाद प्रतिरोध सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। लोगों के रोजगार छीन गए हैं। ऐसे में समस्या झेल रही जनता पर घरेलू और व्यावसायिक गैसों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर केन्द्र सरकार ने जनता पर बेवजह महंगाई थोपी है। विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि केन्द्र की लूटतंत्र की सरकार लगातार देश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर अपने मित्रों की जेब भरने में लगी हुई है।
बीते दिनों खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाकर दूध दही आटा चावल के दाम में बढ़ोतरी की और अब रसोई गैस का दाम बढ़ाकर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से रसोई एवं व्यावसायिक गैस के दाम में की गयी वृद्धि वापस लेने की मांग की।
सभा को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, प्रदेश सचिव अमृत कुमार झा, जिला कांग्रेस के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, कल्याणपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार, मोरवा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. इसराफील, अली हाशमी, सूरज भारद्वाज, संजीत सिंह, मो. अफजल, राहुल कुमार, अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, गोलू कुमार आदि ने संबोधित किया। सभा के पूर्व पीएम का पुतला जलाया गया।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…