Samastipur

बिहार में 6ठा स्थान लाने वाली वारिसनगर की गोही गांव निवासी तनु सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहती है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में समस्तीपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपना शिक्षा का लोहा मनवाया है। जिसमें जिले के वारिसनगर के 2 बच्चों ने अपना टॉप-10 में स्थान लाया है। वारिसनगर के धुरलख गांव का विवेक में चोथा स्थान लाया है। वहीं राज्य में छठा स्थान लाने वाली वारिसनगर के ही गोही गांव निवासी तनु कुमारी डिफेंस में जाकर देश की सेवा करना चाहती है।

तनु बताती है कि उसका बचपन से ही शौक डिफेंस में जाकर देश की सेवा करना है। परीक्षा के दौरान गोल्ड ब्लडर में पत्थर के कारण बीमार रहने के बावजूद उसने तैयारी की और राज्य में छठा स्थान लाया। तनु बताती है कि बीमारी ने धोखा नहीं दिया होता तो उसकी तैयारी काफी अच्छी थी और उसके पोजीशन और अच्छे होते। ‌तनु के पिता सरोज कुमार झा पेशा से किसान हैं।

तनु इस सफलता के लिए अपने माता-पिता के अलावा दादाजी तपेश्वर झा को मार्गदर्शक मानती है। वह बताती है कि पिता के अलावे उनकी मां रूपम देवी ने पढ़ाई लिखाई में काफी सहयोग किया। घर के कामकाज से उसे दूर रखा। वह रोज सुबह 5:00 बजे से 3 से 4 घंटे तक अपनी पढ़ाई करती थी। जिसके बाद वह गांव में ही एक कोचिंग में पढ़ाई करने चाहती थी व सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है।

सेना में बेटी जाना चाहती है इससे सीना और हो गया चौड़ा

तनु के पिता सरोज कुमार झा बताते हैं कि बेटी की इच्छा सेना में जाने की है इससे और भी छाती चौड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बेटी को पढ़ाना और आगे बढ़ाना चाहिए बेटी बढ़ेगी तभी समाज और देश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलतापूर्वक फूले नहीं समा रहे। उन्होंने कहा कि बेटी डिफेंस में जाएगी जिसको लेकर वह भरपूर मदद करेंगे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

12 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago