समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय चौक पर रविवार सुबह सीएसपी खुलते ही बदमाशों ने धावा बोलकर सीएसपी संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और उनसे रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब साढ़े 6 लाख रुपए होने की बात बताई गई है।
गोली लगने से जख्मी सीएसपी संचालक राजन कुमार को तत्काल लोगों ने वारिसनगर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि सीएसपी संचालक को परिजन शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। उधर घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जख्मी सीएसपी संचालक वारिसनगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे राजन कुमार प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित यूनियन बैंक के सीनियर संचालक का काम करते हैं। वह अपनी दुकान खोलकर जैसे ही दुकान में प्रवेश किया उसी वक्त एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश जिसमें से एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर रखा था, तथा दूसरा बदमाश सीएसपी के अंदर घुसा । उनसे रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
इस दौरान जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली राजन के कमर में लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश रूपयों से भरा बैग लेकर किशनपुर की ओर फरार हो गया। उधर गोली की आवाज पर जब तक लोग जुड़ते तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुका था। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें वारिसनगर पीएससी पहुंचाया।
उधर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी हालांकि बदमाश फरार हो गए हैं। बदमाश के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम पीछा कर रही है। उन्होंने कहा कि लूट कितने रुपए की हुई है यह खुद सीएसपी संचालक ही बता पाएंगे। हालांकि सीएसपी संचालक ने अस्पताल में बताया कि लगभग साढ़े 6 लाख की लूट उससे हुई है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…