Samastipur

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र व भक्ति गीतों से गूंजा इलाका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के पार्श्व में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रवचन कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी। गायत्री परिवार, मऊ की ओर से आयोजित इस महायज्ञ के संयोजक विमल कुमार झा ने ‘ऊं’ पताका दिखाकर कलश सह शोभा यात्रा को अपने आवासीय परिसर से रवाना किया।

गायत्री मंत्र ‘ऊं भुर्व भूर्भवस्व ’ की भक्तिमय सुरलहरियों के बीच निकली कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में शामिल 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पारंपरिक भक्तिमय धुनों के साथ मड़वा ढाला, लगड़ा ढाला, शेरपुर चांदनी चौक होते हुए गंगा नदी की सहायक वाया नदी के अखाड़ा घाट तट से पवित्र गंगाजल कलश में भरकर यज्ञशाला पहुंची। जहां यज्ञ के मुख्य संयोजक विमल कुमार झा व शांति कुंज हरिद्वार से पधारे परिब्राजकों ने सभी कन्याओं व महिलाओं के साथ पृथ्वी पूजन वैदिक मंत्रोचार के बीच कराया।

संयोजक विमल कुमार झा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ के दौरान हरिद्वार से पधारे आचार्य , परिब्राजकों, की मंडली द्वारा कथा प्रवचन,हवन यज्ञ, दीप यज्ञ सहित विभिन्न संस्कारोत्सव कराये जायेंगे। मौके पर गायत्री परिवार, मऊ के दिलीप चौधरी, देवेश कुमार दीपंकर, देवनंदन पंडित, राजू चौधरी, अर्जुन साह, विनोद मालाकार, राजकुमार साह, ऋतिक रौशन, कल्याणी देवी, महेंद्र साह, रणधीर साह आदि मौजूद रहे। इधर गायत्री मंत्र से पूरा इलाका भक्तिमय व मंत्रों से गुंजायमान बन गया है। श्रद्धालुओं का यज्ञ स्थल पर आना-जाना शुरू हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

3 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago