Samastipur

विभूतिपुर में नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार को फंदे से लटकी मिली 22 वर्षीय नव विवाहित की लाश मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में गला दबा कर हत्या काने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी में मुफसिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत निवासी व मृतका के भाई शिवकुमार शर्मा ने कहा है कि बहन काजल कुमारी की शादी कल्याणपुर निवासी महेश्वर शर्मा के पुत्र रामकुमार शर्मा के साथ डेढ़ बर्ष पूर्व की थी। शादी के कुछ महीना के बाद ही बहन को उसके पति एवं सास ससुर दहेज में सोने की चेन, अंगूठी, नकद एक लाख मांगने लगे।

मना करने पर ससुराल में उसे उसे मारते पीटते थे। वह बहन से मिलने जाता था तो सुसराल वाले मिलने नहीं 2 मार्च को उसे सूचना मिली कि बहन की हत्या कर सास व ससुर साक्ष्य मिटाने की कोशिश में हैं। गांव के लोगों के साथ वहां पहुंचा तो पता लगा कि बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

7 घंटे ago