Samastipur

समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर एक किराना दुकान के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने की हवाई फायरिंग 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुदौली चौक स्थित एक किराना दुकान के समीप शनिवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने दो चक्र हवाई फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। स्थानीय व्यवसायियों की सूचना पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

व्यवसायियों की मानें तो संध्या करीब 8:30 बजे बाइक सवार तीन अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। व्यवसायियों की आशंका है कि अपराधी किसी दुकान में लूट की नीयत से आए होंगे या किसी की हत्या के नियत से। लेकिन व्यवसायियों के जुटते देख वह हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। हवाई फायरिंग की इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

12 घंटे ago