Samastipur

मक्के की फसल में दाना नहीं आने से समस्तीपुर के किसान हक्का-बक्का; फसल देख हुए चिंतित, पूंजी भी निकलना मुश्किल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर के अन्नदात परेशान हैं। उनकी परेशानी का कारण ये है कि मक्का किसानों के खेतों मे फसल तो लहलहा रहे हैं लेकिन मक्के की फसल में दाना नहीं आया है। मक्का में दाना नहीं आने से विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भुसवर पंचायत के किसान हक्का-बक्का है। स्थिति यह है कि इस बार बोये गये फसल की वास्तविक पूंजी भी निकलना मुश्किल है। किसानों को महाजन के कर्ज की चिंता सताने लगी है।

भूसवर की किसान गिरीश देवी बताती हैं कि उन्होंने 25 बीघा में मक्के की खेती की थी। सूद पर पैसा भी लिया था। पिछले 2 महीने से नील गाय से सुरक्षा कर मक्के के पौधे को बड़ा किया है। अब बाली आई तो दाना नहीं है। ऐसी स्थिति में किसानों के सामने आत्महत्या के अलावा कोई उपाय बच नहीं गया है।

इसी गांव के सुमित कुमार बताते हैं कि उन्होंने पहली बार अपने पिता से अलग होकर 2 बीघा में मक्के की खेती की थी। अब खेत में दाना नहीं आया, आलू का भी रेट नहीं मिला। अब उसके पास भी कोई उपाय नहीं बचा है। वह वहीं खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा।

यह स्थिति इस इलाके के एक-दो किसानों की नहीं, बल्कि सैकड़ों किसान मक्का में बाली आने के बावजूद दाना नहीं आने पर अब खेती करने से पछता रहे हैं। किसानों का कहना है कि वह इलाके के बीज दुकानों से मक्का का बीज खरीद कर खेत में बोया था। लेकिन अब दाना नहीं है, वह बीज के बारे में नाम भी बताते हैं।

वर्जन :

जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मक्के की बाली में दाना नहीं आने की उन्हें भी सूचना मिल रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की गई है।

किसान का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

46 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago