Samastipur

समस्तीपुर में अनाधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने एवं बेचने वाले दो युवकों को रेल पुलिस ने 60 हजार रुपये के टिकट के साथ दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने एवं बेचने का गोरखधंधा लगातार जारी है। इस कड़ी में आरपीएफ की टीम ने विभूतिपुर थाना के नरहन बाजार में छापेमारी करते हुए घर से गोरखधंधा करने वाले दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के साइबर सेल के निर्देश पर समस्तीपुर आरपीएफ ने विभूतिपुर पुलिस के सहयोग से नरहन चौक पर छापेमारी की। इस दौरान ई-टिकट के गोरखधंधा में शामिल राजा कमार साह एवं मुकेश कुमार आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके घर से 60 हजार रुपये मूल्य के 28 ई-टिकट भी बरामद किया। इसके अलावे लैपटॉप, प्रिंटर, चार स्मार्ट फोन को भी जब्त कर लिया गया।

छापेमारी टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने की। टीम में महिला उप निरीक्षक निशा कुमारी, उप निरीक्षक पीके चौधरी, एनके सिंहा, अजय कुमार के अलावे सीआईबी के रवि कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। बतादें कि इन दिनों सभी ट्रेनों में सीट फुल है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण टिकट दलाल काफी सक्रिय है। जो जरुरतमंद यात्रियों को दोगुणी से तीन गुणा अधिक किमत लेकर फर्जी व निजी आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेचा जाता है। इसके कारण रेलवे के राजस्व को भी क्षति होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

35 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

45 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

1 घंटा ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago