समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक लूट की एक वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH-28 किनारे शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चांदचौर शाखा की है।
बताया जा रहा है कि बैंक खुलने के बाद चार अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे, इसके बाद हथियार के बल पर उन्होंने बैंक कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर कब्जे में ले लिया और 8 से 9 लाख रुपये लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय बैंक पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रहे है।
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…