Samastipur

प्रकट भय चारों भाइया अवध में बाजे बधाईयां.. गीत पर झूम उठे लोग, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- रामनवमी को लेकर इलाके में विभिन्न मंदिरों व ठाकुरबाड़ी पर हिन्दू समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई। इसको लेकर जगह जगह भजन कीर्तन आयोजित हुई। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही ध्वजा पूजन किया गया।

पतैली पूर्वी पंचायत के तेभाग ठाकुरबाड़ी पर गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही हर्षोल्लास के साथ राम जन्मोत्सव मनाया गया। रामनवमी को लेकर भगवान के प्रतिमा को विशेष वस्त्र व आभूषणों से सुसज्जित कर सजाया गया।

पंडितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विशेष पूजा की। साथ ही रामनवमी को लेकर मंदिर परिसर में लगे ध्वजा को बदल कर नया ध्वजा पूजन बाद लगाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भजन कीर्तन कर भगवान के जन्म दिवस पर बधाई गीत गया। साथ ही कई तरह के भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी।

इनमें प्रकट भय चारों भाइया अवध में बाजे बधाईयां…..बाजे बधाईयां…., मुझे भक्त बनाकर रख लेना… आदि शामिल हैं। लोग इन भक्ति गीतों पर जमकर झूमते नजर आए। मौके पर अमरनाथ चौधरी, रमेश कुमार चौधरी, नलिन कुमार चौधरी, शोभा कांत चौधरी, बलराम चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, मनोहर चौधरी, संजीव कुमार चौधरी समेत अन्य थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago