Samastipur

रोसड़ा में रामनवमी मेला देखने गए युवक को बेरहमी से पीटने के बाद चेहरे पर एसिड डाला, जिंदगी और मौत से लड़ रहा संजीत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में रामनवमी का मेला देखने गए युवक पर तेजाब से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में युवक का चेहरा बुरी तरह जल गया है और उसकी आंखें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। युवक के आखों की रोशनी भी जाने का डर है। घटना रोसड़ा थाना के बटहा गांव का है। जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा के ही खैरा गांव निवासी अजबलाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में पहचान हुई है।

जानकारी के अनुसार एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया व बेरहमी से पीटने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक को रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे बेगूसराय ले गए। लेकिन उसकी चिंताजनक हालत देख डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते देर रात करीब 12 बजे के बाद हुई। बताया गया है कि संजीत रामनवमी को लेकर बटहा गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। रात में वह अपने दोस्तों के साथ गांव में रामनवमी के मेला देखने निकला था। परिजनों ने बताया कि उसी दौरान कुछ लोगों ने संजीत को पकड़ अपने कब्जे में ले लिया।

उसके बाद अपने घर ले जाकर पहले बेरहमी पीटा, उसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। जिससे युवक का आंख को नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना को क्यों अंजाम दिया गया है यह अब तक पता नहीं चल सका है। इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण युवक ने अभी बयान नहीं दिया है। परिजन ने भी आवेदन नहीं दिया है। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago