समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर स्थित सीढ़ी घाट पर शुक्रवार को पूजा के लिए गंगा जल लाने गयी दो युवती की डूबने से मौत हो गयी। जिसकी पहचान बेगूसराय जिले के तेघरा गांव निवासी गणेश चौधरी की पुत्री अंजली कुमारी एवं पटोरी थाना के अब्दुला चौक निवासी संतोष चौधरी की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस व CO के द्वारा स्थानीय गोताखोर की मदद से खोज की जा रही है। CO राजीव नयन पांडेय ने बताया कि पटना से SDRF की टीम भी बुलायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवती का शव नहीं मिला था।
मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी शंभु चौधरी के यहां भूइयां बाबा का पूजा समारोह आयोजित थी। जिसके लिए घर की कई महिलाएं गंगाजल लाने गयी थी। इसी क्रम में नहाने लगी। नहाने के क्रम में अंजली गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए निशा आगे बढ़ी और वह भी डूब गयी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…