Samastipur

समस्तीपुर में नमस्ते मिथिला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर में नमस्ते मिथिला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता के रूप में लक्ष्मी भोग कंपनी के निदेशक दिलीप कुमार एवं रघुबीर कुमार शामिल हुए। जिन्होंने विधिवत फीता काटकर फैक्ट्री का शुभारंभ किया। मौके पर इंडिया गेट चावल कंपनी से आये कौशल कुमार, अंकुर नमक के शिव कुमार एवं अन्य अथितियों ने कंपनी के निदेशकों को शुभकामनाएँ दी।

बता दें कि इस फैक्ट्री में शुद्ध आटा, बेसन और सोयाबीन का उत्पादन किया जाएगा। इस फैक्ट्री के लगने से सैंकड़ों लोगों को रोज़गार एवं ग्राहकों को उचित मूल्य पर खाद्य पदार्थ प्राप्त होंगे। व्यापारी राजीव कुमार, जय प्रकाश, सुरेंद्र कुमार एवं स्वेता संगम ने सभी अतिथियों को मिथिला पेंटिंग प्रदान कर अभिवादन किया।

अपने अतिथियों के मनोरंजन के लिए मेजबान ने संगीत संध्या के साथ उत्तम भोजन की भी व्यवस्था की थी। कोलकाता और पटना से आये कलाकारों ने रात दस बजे तक ऐसा शमा बाँधा की अतिथि मन्त्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते रहे। इस दौरान समाज के हर वर्ग से लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

पत्रकार वार्ता में कंपनी के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि पहले से भी वो खाद्य पदार्थ के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में विभिन्य कंपनी का कार्य कर रहे है। अब उसी कार्य को अपनी फैक्ट्री में उत्पादन कर ग्राहकों को बेहतर और उचित मूल्य पर सामान मुहैया करवायेंगे। उन्होंने बताया कि चूँकि समस्तीपुर मिथिला का प्रवेश द्वार भी है और मिथिला हमारी संस्कृति और सभ्यता को भी दर्शाता है, इसी कारण से उन्होंने अपनी कंपनी का नाम नमस्ते मिथिला रखा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

11 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago