Samastipur

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान देशी कट्टा के साथ दरभंगा के 4 युवक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर स्थित बल्लीपुर गलगल चौक पर महावीर मंदिर के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। एएसआई राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान समय करीब 07:05 बजे एक बाइक पर सवार चार व्यक्ति सवार होकर समस्तीपुर से गलगल चौक बल्लीपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस दल को वाहन चेकिंग करते देख बाइक चालक बाइक घुमाकर भागना चाहा। जिसे पुलिस बल के द्वारा शक के आधार पर खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

एसपी विनय तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि तलाशी नियमों का पालन करते हुये पकड़ाये चारो व्यक्तियों का तलाशी लिया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में रौशन कुमार मांझी के कमर के बॉये तरफ खोसा हुआ एक देशी कट्टा बरामद किया गया। अवैध अग्नेयास्त्र रखने व तस्करी के आरोप में चारो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में दरभंगा जिला के बहेरी थाना के अमता के रौशन कुमार मांझी, शशि रंजन कुमार, विवेक कुमार एवं श्रवण कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इसके पास से एक देशी कट्टा, एक बाइक व चार मोबाइल बरामद किया गया। इस मामले चारों युवक के विरुद्ध हथौडी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 46/23 दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago