Samastipur

ध्यान दें: समस्तीपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाई गई नयी ट्रैफिक व्यवस्था, 9 मार्च से इन मार्गो में वन-वे व्यवस्था लागू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक सड़को, लेन, फुटपाथ आदि सड़कों से गुजरने वाले व्यक्तियों व वाहनों के बाधा, कठिनाई, संभावित दुर्घटना एवं वाहनों से होने वाले जाम के शत प्रतिशत रोक-थाम एवं शहर में सुसज्जित, सुव्यवस्थित, सुगम तथा सुलभता पूर्वक परिचालन हेतु नो इन्ट्री, वन-वे एवं लेन-ड्राईविंग वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में विभक्त किया गया है। ये चार जाने निम्न प्रकार है।

1. समस्तीपुर शहर के जोन-01: पटेल गोलम्बर से पुरानी पोस्टमार्टम गली (कचहरी रोड) तक होगा।

2. समस्तीपुर शहर के जोन 02: भोला टॉकीज गुमटी से दुधपुरा बाजोपुर चौक- गरूआड़ा चौक से दुधपुरा बाजोपुर चौक की तरफ जाने वाली सड़क तक होगा।

3. समस्तीपुर शहर के जोन-03: (चीनी मील से मगरदही घाट, आर्य समाज रोड, गोला रोड, बहादुरपुर दुर्गा मंदिर, मालगोदाम चौक, रामबाबू चौक) की तरफ से शहर में प्रवेश के लिए नो इंट्री की व्यवस्था।

4. समस्तीपुर शहर के जोन-04: (मगरदही पुल से मथुरापुर घाट, बाजार समिति होते हुए मुक्तापुर रेलवे गुमटी) तक:
चारो जोन को फेज वाईज शुरूआत किया जाएगा। जिसमें पहला जोन-03 रहेगा। जोन-03 (चीनी मील से मगरदही घाट, आर्य समाज रोड, गोला रोड, बहादुरपुर दुर्गा मंदिर, मालगोदाम चौक, रामबाबू चौक) तक होगा।

जिसका अनुपालन दिनांक 09 मार्च 2023 यानी गुरूवार से लागू होगा। जोन 03 में नो इन्ट्री, वन-वे एवं लेन-ड्राईविंग वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है जो निम्न प्रकार है:

01: मगरदही घाट चौक से नीम चौक (गणेश चौक) होते हुए गोला रोड चौक बहादुरपुर होते हुए जितवारपुर की तरफ जाने वाली सड़क :- मगरदही घाट से नीम चौक, गोला रोड, बहादुरपुर चौक होते हुए होते हुए जितवारपुर की की तरफ सिर्फ दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया के वाहनों की जाने की अनुमति होगी।

02: आर्य समाज रोड मोड़ से पुरानी पोस्ट ऑफिस के तरफ जाने वाली सड़क:- इस मार्ग से केवल दो पहिया वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी ।

03: नीम चौक (गणेश चौक) से रामबाबू चौक के तरफ जाने वाली सड़क :- इस मार्ग से केवल दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी ।

04: गोला रोड चौक से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क :- इस मार्ग से केवल दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी।

05: बहादुरपुर बड़ी दुर्गा मंदिर चौक से मालगोदाम चौक जाने जाने वाली सड़क:- इस मार्ग से केवल दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी।

06: मालगोदाम चौक से बहादुरपुर दुर्गा स्थान चौक जाने वाली सड़क :- इस मार्ग से केवल दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी।

07: स्टेशन चौक से गोला रोड जाने वाली सड़क :- इस मार्ग से केवल दो वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी।

08: रामबाबू चौक से नीम चौक (गणेश चौक) जाने वाली सड़क :- इस मार्ग से केवल दो पहिया वाहनों की परिचालन की अनुमति होगी।

09: जितवारपुर से स्टेशन चौक होकर चीनी मील होते हुए मगरदही जाने के लिए सड़क :- जितवारपुर से समस्तीपुर बाजार एवं मगरदही जाने के लिए बहादुरपुर चौक से मालगोदाम चौक, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक पुरानी पोस्टऑफिस रोड होते हुए चीनी मील चौक होते हुए मगरदही जाने के लिए दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया वाहन को सिर्फ जाने की अनुमति होगी।

10 : पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड से आर्य समाज जाने वाली सड़क: जितवारपुर से समस्तीपुर बाजार एवं मगरदही जाने के लिए बहादुरपुर चौक से मालगोदाम चौक, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक पुरानी पोस्टऑफिस रोड होते हुए चीनी मील चौक होते हुए मगरदही जाने के लिए दो पहिया / तीन पहिया / चार पहिया वाहन को सिर्फ जाने की अनुमति होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

18 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

19 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago