Samastipur

मौलाना मजहरूल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सम्मान समारोह: नैक ग्रेड के लिए मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी बधाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं के द्वारा नैक में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंगलवार को कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज आर्ट्स एंड कॉमर्स प्रो अशोक कुमार मेहता ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि थोड़ा ज्यादा-थोड़ा कम ग्रेड पाना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात है नई चुनौतियों को स्वीकार करना और आगे बढ़ना। उन्होंने कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों को ग्रेड पाने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षकों को इसे और आगे ले जाने की बात कही।

समारोह की अध्यक्षता मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के अध्यक्ष मो अबू तमीम ने की। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा मिथिला विश्वविद्यालय बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मिलन, बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य प्रो. विरेंद्र कुमार चौधरी, महिला कॉलेज समस्तीपुर की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिन्हा, आरएनएआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन दरभंगा के प्राचार्य डॉ. जीएम अंसारी, मौलाना मजहरूल हक़ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस, बीबी फातिमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव अंजुम असगर, मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद आदि लोग उपस्थित थे।

समारोह की अध्यक्षता मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र छात्रों को मेमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में छात्र छात्रों द्वारा रंगाा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

1 घंटा ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

11 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

12 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

18 घंटे ago