समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत गंगसारा पंचायत के अहमदपुर गांव वार्ड संख्या-8 निवासी साक्षी कुमारी ने गेट परीक्षा पास कर के एनटीपीसी जैसी महारत्ना कंपनी में सरकारी अभियंता के पद पर चयनित हुई हैं। बता दे की पूर्व में गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 37 लाई थी। साक्षी के पिता पंकज कुमार सिंह किसान हैं, और मां मनी कुमारी गृहिणी है।
साक्षी की 10 वीं तक की पढ़ाई समस्तीपुर जिले के ही पब्लिक सेंट्रल स्कूल में हुई और 12 वीं की पढ़ाई पटना के बी.डी. पब्लिक स्कूल से हुई। वहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान एन.आई. टी. राउरकेला से की। बता दें साक्षी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। साक्षी वर्तमान में जिंदल स्टील में मैनेजर पद पर हैं। इनका का सपना आगे चलकर आइएएस बनकर देश की सेवा करना है।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…