Bihar

बिहारियों पर हमले को लेकर DGP आरएस भट्टी ने की तमिलनाडु के DGP से बात,किया चौकानेवाला खुलासा

तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले को लेकर आ रही सूचनाओं को बिहार पुलिस ने अफवाह बताया है. बिहार पुलिस ने दावा किया है कि तमिलनाडु पुलिस प्रशासन से हुई बात के बाद यह जानकारी मिली है कि तमिलनाडु में रहने वाले सारे बिहारी सुरक्षित हैं. उनके मान-सम्मान और जीवन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. जितने वीडियो आ रहे हैं वे सब फर्जी हैं. गुरुवार को विधानसभा में इस बात को लेकर हंगामा हुआ था. भाजपा सदस्यों का कहना था कि तमिलनाडु में रहने वाले बिहारी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं. वे अपने उपर हो रहे हमलों का वीडियो जारी कर रहे हैं. वहां रह रहे बिहार के लोग कह रहे हैं कि अब तक उनके 15 साथियों की हत्या की जा चुकी है. लेकिन अब बिहार पुलिस ने इन सारी बातों को खारिज कर दिया है.

बिहार सरकार ने तुरंत लिया संज्ञान
बिहार पुलिस ने जारी बयान में कहा है कि समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमों से ये सूचना आने पर कि तमिलनाडु में प्रवासी हिन्दी भाषी श्रमिकों तथा कामकाजी लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट हुई है, अविलम्ब संज्ञान लेते हुए बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है. तमिलनाडु पुलिस ने जानकारी दी है कि उत्तर भारतीयों और हिन्दी भाषी लोगों पर हमले की पोस्ट बिना तथ्यों की पुष्टि किये की गयी हैं. यह भ्रामक तथा अफवाह है. वैसे बिहार पुलिस के द्वारा भी लगातार वहाँ से सम्पर्क रखा जा रहा है तथा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

दोनों वीडियो का ये बताया सच

तमिलनाडु पुलिस प्रशासन का दावा है कि प्रसारित किये जा रहे दो वीडियो में से एक वीडियो तमिलनाडु के त्रिपूर का है, जहां बिहार तथा झारखण्ड के श्रमिकों के बीच झड़प हुई थी. यह आपसी लड़ाई थी जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. दूसरा वीडियो कोयम्बटूर के स्थानीय निवासियों के बीच विवाद की घटना का है. तमिलनाडु पुलिस प्रशासन का कहना है कि तमिलनाडु में सभी हिन्दी भाषी सुरक्षित हैं. सभी के मान सम्मान तथा जीवन की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है.

राज्य प्रशासन ने किया ट्वीट

बिहार पुलिस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भ्रामक समाचार या अफवाह पर विश्वास ना करें. तमिलनाडु पुलिस ने अपने ट्विटर हैण्डल @tmpoliceofil पर वस्तुस्थिति से सम्बन्धित ट्वीट किया है. बिहार पुलिस भी अपने ट्विटर हैण्डल @bihar police पर अद्यतन ट्वीट कर रही है. पुलिस महानिदेशक, तमिलनाडु ने तमिलनाडु पुलिस के ट्विटर हैण्डल @tnpoliceofil पर एक वीडियो जारी कर भ्रामक वीडियो का खण्डन किया गया है. बिहार पुलिस ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago