Samastipur

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर चौक पर स्थित मगरदही मध्य विद्यालय स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह, डीईओ मदन राय एवं सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि पेट संबंधित बीमारी को दूर रखने के लिए हर लोगों को अल्बेंडाजोल की गोली खानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एल्बेंडाजोल की गोली खाते हुए उन्होंने लोगों से अपील की आप लोग भी इसका सेवन करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को समय-समय पर अल्बेंडाजोल की गोली खिलाते रहने से पेट संबंधित कई समस्याओं का समाधान होता है। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि जिले में 1 साल से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं युवाओं को यह दवा खिलायी जानी है। इसके लिए 25 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 मार्च के अलावे 20 मार्च को मॉपअप राउंड के तहत बचे हुए बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मौके पर डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, आईसीडीएस अलका आम्रपाली आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago