Bihar

तमिलनाडु मामले पर भाकपा माले का बिहार विधानसभा में हंगामा, विजय सिन्हा से माफी की मांग

बिहार विधानसभा में सियासी हंगामे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। माले विधायकों ने तमिलनाडु मामले में बीजेपी पर अफवाह फैलाने के आरोप लगाए। साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा से सदन में बिहारियों से हिंसा का फर्जी वीडियो सदन में चलाने को लेकर माफी की मांग की।

बिहार विधानसभा की गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले भाकपा माले के विधायक गेट पर इकट्ठे हुए और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने हाथ में ‘विजय सिन्हा माफी मागो’ का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। माले का कहना है कि बीजेपी फर्जी वीडियो के जरिए देश के संघीय ढांचो को तोड़ने का काम कर रही है। राज्यों के बीच उन्माद फैलाया जा रहा है और प्रवासी बिहारी मजदूरों को दहशत फैलाई जा रही है। इसके बाद भाकपा माले के विधायक वेल में पहुंच गए। इस मामले को विधानसभा में माले विधायकों ने शून्य काल में भी उठाया।

बता दें कि पिछले दिनों तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों से हिंसा का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया था। बीजेपी विधायकों ने नीतीश सरकार पर कार्रवाई का दबाव बनाते हुए वेल में नारेबाजी की थी। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कथित हिंसा के वीडियो भी सदन में दिखाए थे। हालांकि, बाद में तमिलनाडु पुलिस ने इन्हें फर्जी करार दिया।

सीएम नीतीश के निर्देश पर बिहार से एक टीम तमिलनाडु गई और मामले की जांच की। मगर बिहारी मजदूरों पर स्थानीय लोगों द्वारा हमले किए जाने की घटना जांच में फर्जी निकली। अब दोनों राज्यों की सरकारें सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कुछ पत्रकारों के खिलाफ केस भी दर्ज किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

3 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

22 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

22 घंटे ago