समस्तीपुर/वारिसनगर :- आदर्श मध्य विद्यालय नागरबस्ती नवीन के प्रधानाध्यापक अशोक रजक व मध्य विद्यालय सारी में कार्यरत शिक्षिका उषा कुमारी के पुत्र हिमांशु कुमार का बिहार लोक सेवा आयोग (विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग) द्वारा राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों में असैनिक अभियंत्रण विषय के व्याख्याता के पद पर चयन हुआ है।
वह फिलहाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज खगड़िया में बतौर अतिथि व्याख्याता के पद पर कार्यरत है, और साथ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) धनबाद में रिसर्च स्कॉलर भी है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पटोरी प्रखंड के लगुनिया गांव से हुई। उन्होंने होली मिशन स्कूल समस्तीपुर से मैटिक व समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। वहीं एमआइटी मुजफ्फरपुर से बीटेक व एनआइटी पटना से एमटेक किया।
हिमांशु ने बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता- पिता, गांव, प्रखंड और जिला को गौरवान्वित किया है।हिमांशु ने बताया कि वह आगे अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर IAS बनकर देश एवं राज्य का सेवा कर जिला का नाम रोशन करना चाहते है।
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…