समस्तीपुर/बेगूसराय :- ‘युवा टीम बिहार’ की ओर से चमथा-02 पेट्रोल पंप के सामने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में संस्था के संयोजक प्रीतम चौहान एवं रतन कुमार सिंह, हरिमोहन सिंह, मोनू सिंह, दिवाकर सिंह, मंतोष सिंह एवं युवा टीम बिहार के अन्य सक्रिय सदस्यों का योगदान रहा। इस दौरान कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान चमथा 2 पंचायत के मुखिया समेत 30 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। जिसे समस्तीपुर रेड क्रॉस सोसाइटी में संग्रह किया गया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन चौहान, शशि कुमार, सनोज राय, नीतीश समेत अन्य उपस्थित थे। इस दौरान सभी रक्त वीरों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। आयोजक ने बताया कि यह रक्तदान शिविर अमृत महोत्सव को समर्पित था।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…