बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पिता बनने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर में कहा गया कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने दिल्ली में एक बेटी को जन्म दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा- वह चाहते हैं कि उनके बेटी ही हो। बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, लेकिन पहले बच्चे को इस दुनिया में आने तो दीजिए।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए तेजस्वी यादव भाजपा के नेताओं पर अफवाह फैलाने का आरोप लगा रहे थे। तभी उन्हें अपने पिता बनने की अफवाह भी याद आ गई। इस पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हंसे और फिर बोले, ‘स्पीकर महोदय, मेरी पत्नी गर्भवती है। कल इतनी अफवाह फैल गई कि बेटी हुई है, बेटी हुई है। अरे अच्छा है, हम तो चाहते हैं कि पहली बेटी ही हो। लक्ष्मी आए घर में। बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती है, लेकिन पहले बच्चा पैदा तो होने दीजिए।’
तेजस्वी यादव के पिता बनने की खबर सोशल मीडिया रविवार को तेजी से वायरल होने लगी। इस पर लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी ने इस अफवाह पर विराम लगाया। राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि आप सब की दुआओं और आर्शीवाद के साथ जब आपके प्रिय भैया पापा बनेंगे, तो खुद पापा, बुआ, दादा और दादी आपको ट्वीट के माध्यम से जानकारी देकर आपको खुशियों को हिस्सा बनाएंगे। अपनी खुशी और शुभकामनाओं को कृपया तब तक के लिए रोक कर रखिए।
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…