समस्तीपुर :- राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने निर्धारित कार्यक्रम विरासत बचाओ-नमन यात्रा के दौरान रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मृति भवन पर पहुंचकर जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को जो नीतीश कुमार आगे बढा़ रहे थे, उसको पड़ोसी के पास गिरवी रखने का काम कर रहे है। आज जननायक का सपना चकनाचूर हो रहा है। आज बिहार फिर 2005 से पहले की स्थिति में आ गया है।
उस ओर बिहार को ले जा रहे है। अपनी पार्टी को पड़ोस के घर में गिरवी रख देंगे। जबकि हमलोग पूरे बिहार को गिरवी रखने नहीं देगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा फूले समता परिषद के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने किया। मौके पर कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…
समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…