Samastipur

समस्तीपुर: चलती ट्रेन में चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह का 9 लुटेरा गिरफ्तार; कई लेडीज पर्स, मंगलसूत्र, ATM समेत अन्य सामान बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : अगर आप होली के बाद वापस अपने काम पर लौटने के लिए ट्रेन का सफर करने वाले है, तो हो जाइए सावधान, क्योंकि ट्रेनों में आपको अपना शिकार बनाने की योजना बना रखा है ट्रेन में चोरी और लूटपाट करने वाले कई गिरोह। जी हां! समस्तीपुर रेल पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पैसेंजर के तौर पर जेनेरल टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ते है और भीड़ और रात में यात्रियों को नींद में होने का फायदा उठाकर उनका कीमती सामान उठाकर चंपत हो जाते है और जैसे ही ट्रेन की रफ्तार धीमी होती है ये उतर जाते है।

इस दौरान यदि किसी यात्री को चोरी की भनक लग जाती है तो इस गिरोह के सदस्य उनपर हमला भी करने से बाज नही आते है। समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने होली पर्व को लेकर ट्रेनों में तलाशी अभियान चला रही थी तो इसी दरम्यान एक बदमाश पकड़ा गया। जिसकी निशानदेही पर जब छापेमारी की गई तो गिरोह के 9 सदस्यों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से कई लेडीज़ पर्स, मंगलसूत्र, एटीएम, समेत कई समान बरामद किया गया है। मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी अतनु दत्ता ने समस्तीपुर रेल थाना पर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी के रहने वाले है और ये लोग मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-जयनगर, बरौनी, जसीडीह रुट पर चलने वाले ट्रेन में यात्रियों को अपना शिकार बनाते है। उनका समान उड़ाने के बाद उसे बेचकर आपस मे पैसे बांट लेते है।

गिरफ्तार बदमाशो ने खुद भी स्वीकार किया है कि वो चलती ट्रेन में किस तरह घटना को अंजाम देते है। इनमें से अधिकतर के पहले से भी आपराधिक इतिहास रहे है। रेल पुलिस इन बदमाशो से मिली जानकारी के आधार पर अब ट्रेन में हुई कई वारदातों की पड़ताल और पीड़ित यात्रियों को उनके चोरी के समान मुहैया कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

17 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago