Samastipur

समस्तीपुर में 25 दिनों के भीतर 3 बैंक लूटकांड से पुलिस हुई परेशान, फिर से बना रही रणनीति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में लगातार हो रही बैंक लूट की घटना पर रोक लगाने के लिए पुलिस सुरक्षा की नयी रणनीति बनाने में जुट गयी है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश भी जारी किया है। हालांकि कुछ दिनों पूर्व भी क्राइम मीटिंग में गश्ती के दौरान बैंकिंग प्रतिष्ठानों की जांच व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी थानाध्यक्षों को दी गयी थी। इसके बावजूद पूसा थाना क्षेत्र के महमदा में 24 मार्च को दिनदहाड़े दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से लूट की घटना हुई। जिसको देखते हुए अब फिर से रणनीति बनायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बैंको की सुरक्षा के लिए बैंकों की पूरी जानकारी जुटायी जा रही है। यह जानकारी इकठ्ठा की जा रही है कि बैंक कहां-कहां और किस-किस तरह के भवनों में स्थित है। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वैसे भवनों को भी चिंहित कर सूची बनाने का निर्देश दिया गया है जिसमें एक या एक से अधिक बैंक, निजी बैंक, फाईनेंस कंपनी, माइक्रो फाईनेंस कंपनी, सीएसपी आदि संचालित हो रहे हैं।

इसकी भी सूची तैयार करते हुए उसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का आदेश दिया गया है। इसके तहत समस्तीपुर में बैंकिंग वाले भवनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी पुलिस टीम के द्वारा लिया गया। बता दें कि लाखों व करोड़ों के व्यवसाय के बावजूद बैंक प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। जिसके कारण इन बैंकों एवं ग्राहकों की सुरक्षा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बताते चलें कि 25 दिनों के भीतर ही समस्तीपुर जिले के उजियारपुर, मुसरीघरारी और पूसा थाना क्षेत्र में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ही शाखा से कुल 40 लाख रुपये की लूट हो चुकी है और तीनों मामलों में ही पुलिस के हाथ अब तक खाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

4 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

5 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

10 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

10 घंटे ago