समस्तीपुर :- जेयूएसएनएल के सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार सिंह बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निदेशक (परिचालन) नियुक्त किए गए हैं। इसको लेकर ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार ऊर्जा विभाग ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निदेशक (परिचालन) के लिए आवेदन आमंत्रित किया था। जिसका इंटरव्यू 3 मार्च को आयोजित हुआ था।
जिसके बाद अवधेश कुमार सिंह को निदेशक के रूप में चयनित किया गया। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लोहागीर गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र अवधेश कुमार सिंह झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक पद पर कार्यरत थे। 31 दिसंबर 2022 को वे इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…