Samastipur

अप्रैल तक पूरा कराया जाए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण कार्य, मोरवा में बनेगा इको पार्क

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सरायरंजन का निर्माण अप्रैल माह तक पूर्ण कर लेने व मॉडल अस्पताल समस्तीपुर में प्री लैब डायलिसिस व ड्रग स्टोर का निर्माण कार्य प्रगति पर बताया गया।

वहीं उद्यान विभाग की ओर से जिले में दो शेडनेट हाउस का निर्माण पूर्ण होने व दो पॉली हाउस का निर्माण मार्च तक पूरा करने की बात कही गई। वहीं डीएम ने मोरवा में इको पार्क निर्माण के लिए भूमि का एनओसी देने का निर्देश दिया। वहीं सहकारिता विभाग के 18 गोदाम निर्माणाधीन होने, शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय, बालक शौचालय, बालिका शौचालय व लाइब्रेरी निर्माण की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सरायरंजन का निर्माण अप्रैल माह तक पूर्ण कर लेने व मॉडल अस्पताल समस्तीपुर में प्री लैब डायलिसिस व ड्रग स्टोर का निर्माण कार्य प्रगति पर बताया गया। बैठक में एडीएम, डीडीसी, डीएलएओ, डीएसओ, डीटीओ, डीएएचओ, डीपीओ आईसीडीएस, सीएस, डीपीआरओ आदि मौजूद थे।

वहीं डीएम ने प्रखंडों में 30 अप्रैल तक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं डीएफओ ने बायो फ्लॉक टैंक 50, 25 व 7 टैंकों की तीन योजना को निर्माणाधीन बताया। वहीं मछली बाजार के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएफओ ने बताया कि आरएसबी इंटर स्कूल परिसर में खेल भवन का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा डीएम ने पार्किंग की भूमि, बालक छात्रावास, भवन सह वर्क शेड निर्माण, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास व 74 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की समीक्षा की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago