Bihar

होली से पहले महंगाई की मार! 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए किस शहर में कितने में मिलेगा सिलेंडर

होली से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. मार्च महीने के पहले दिन ही आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. खबर है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 350 रुपए महंगा हो गया है.

महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर-

आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. एएनआई के मुताबिक 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गी है. दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है, जबकि समस्‍तीपुर में दिल्‍ली से भी महंगी 1182.50 रूपये कीमत हो गई है, वहीं पटना में 1192.50 रूपये में गैस मिलेगी. गैस सिलेंडर की नई कीमत आज से लागू हो गई है.

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा-

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350.50 रुपए महंगा हुआ है. दिल्ली में एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है.

कहां कितने का हुआ घरेलू गैस सिलेंडर-

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी. लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है. चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. इस शहर में पहले 1068.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1118.50 रुपए हो गई है.

किस शहर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्या है-

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पहले कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1769 रुपए थी. नई कीमत लागू होने के बाद एक सिलेंडर 2119.50 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में 1721 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर 2071.50 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. 1869 रुपए में मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 2219.50 रुपए हो गई है. जबकि चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2267.50 रुपए हो गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago