Samastipur

“एडुकेटर्स स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट- 2023” में सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी करवाने वाली संस्था “एडुकेटर्स” ने “एडुकेटर्स स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट- 2023” में सफल बच्चों को सम्मानित किया। इस टेस्ट का आयोजन दो फेज में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के बच्चों के लिए किया गया था जिसमें 3500 बच्चे शामिल हुए थे।

10वीं क्लास के रौशन कुमार,आयुष्मान कुमार तथा रजत कुमार, 9वीं क्लास के अनुकल्प, प्राची तथा सौम्या झा, 8वीं क्लास के वैभव आनंद, शिवम कुमार तथा आशीष कुमार, 7वीं क्लास के प्रिया कुमारी, आर्यन सिन्हा तथा सानिध्य सुमन, 6ठी क्लास के प्रिंस राज, रेयांश ठाकुर तथा अंशु अमन और 5वीं क्लास के मो. वाहिद हुसैन, साक्षी रत्नम तथा आदर्श कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कार के रूप में ब्रांडेड टैब, साईकिल तथा घड़ी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर एक कैरियर ओरिएंटेड सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड में सम्भावना और देश के प्रतिष्ठित आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं और उसके लिए किए जाने वाली तैयारियों को बारीकी से बताया गया।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए मुख्य अतिथि बिहार के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धनाथ कुमार ने कहा कि हमारे तैयारी के समय एजुकेटर्स जैसी संस्था नहीं होने के कारण गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की बहुत कमी थी और अपने शहर से दूर रह कर कई कठिनाइयों का सामना कर तैयारी करनी पड़ती थी। वहीं आईजीआईएमएस के आर्थो विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विद्यासागर ने बताया कि एजुकेटर्स के निदेशक शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हीं उन्होंने अपने मेडिकल परीक्षा की तैयारी की थी और तैयारी के दिनों में सर के सानिध्य ने बहुत सारे एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने में मदद किया।

सेमिनार के विशिष्ट अतिथि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान , मुजफ्फरपुर के प्राचार्य कुमार वैभव ने बच्चों से अपने इंजीनियरिंग प्रवेश के तैयारी और कॉलेज के दिनों के पढ़ाई को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एडुकेटर्स जिस तरीके से समस्तीपुर में एक बेहतरीन टीम के साथ काम कर रही है ,अब अभिभावकों को मोटी रकम खर्च कर के आईआईटी और मेडिकल की तैयारी के लिए बच्चों को कोटा या पटना भेजने की जरूरत नहीं है।

इस मौके पर वर्ष 2022 में संस्थान के जिन बच्चों ने आईआईटी और मेडिकल में सफलता प्राप्त की उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ हीं इस वर्ष जेईई मेंस (जनवरी) में सर्वाधिक अंक 99.73 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्र राहुल रवि को “चैंपियन ऑफ द ईयर” के ट्रॉफी से नवाजा गया।

अपने संबोधन में देश के टॉप एडुकेटर कुमार मन्नू ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाईल और सोशल मिडिया से दूर रखें क्योंकि अभी के समय में बच्चों के पढ़ाई में सबसे अधिक बाधक मोबाईल फोन है जो हमारे सोचने समझने की क्षमता पर लगातार असर डाल रहा है।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार, फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा, शिक्षक ई. प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, डॉ प्रदीप प्रांजल, शंभूनाथ सिंह, वैभव मिश्रा, रौशन कुमार सिंह, सुनील कुमार तथा शंकर मिश्रा ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के अंत में एडुकेटर्स के सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल से नए सत्र की सारी क्लासेज शुरू हो जाएंगी जिसके लिए नामांकन जारी है और स्कॉलरशिप टेस्ट में प्राप्त अंक के आधार पर बच्चों को फीस में स्कॉलरशिप मिलेगा। उन्होंने बताया कि जो बच्चे स्कॉलरशिप टेस्ट में पहले भाग नहीं ले पाए उनके लिए स्पॉट टेस्ट का आयोजन होगा जो वो एडुकेटर्स के ऑफिस में आकर दे सकते हैं और स्कॉलरशिप प्राप्त कर अपने आईआईटी और मेडिकल तक पहुंचने का ख्वाब पूरा कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

4 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

5 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

14 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

15 घंटे ago