Samastipur

भाजपा MLC ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने कि मांग विधानपरिषद में उठाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार विधान परिषद के 203वें सत्र के तीसरे और चौथे दिन की कार्रवाई में विधान परिषद डॉ. तरुण कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने एवं सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने की आवाज उठाई। अपने निवेदन में उन्होंने रेखांकित किया कि बाजार में महंगाई बढ़ रही है, यह कोई छिपी जानकारी नहीं है।

ऐसी बढ़ती हुई महंगाई के दौर में पंचायत प्रतिनिधियों को अभी जो मानदेय मिल रहा है वह नाकाफी है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों में सरकार के प्रति निराशा व्याप्त हो रहा है। इसलिए सरकार को पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि पर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार कर यथाशीघ्र मानदेय वृद्धि करनी चाहिए।

इसके अलावा विधान परिषद ने पंचायत प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य बीमा पर सरकार से निवेदन किया। कहा कि हमारे पंचायत प्रतिनिधि गर्मी, ठंडा, बरसात में दिन और रात काम करते हैं। इतने गंभीर कार्य करने में लगे इन प्रतिनिधियों का जब कभी स्वास्थ्य खराब हो जाता है, तो इनके लिए मुश्किल हालत खड़ी हो जाती है। यदि सरकार इन्हें स्वास्थ्य बीमा की जद में रखती है तो वह बेफिक्र होकर समुदाय विकास में अपनी महती भूमिका निभा सकेंगे। विदित हो कि तरुण कुमार ने चुनावी अभियान के दौरान ही प्रतिनिधियों से उनके हित के लिए प्रयास का वादा किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

6 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago