Samastipur

लालू यादव ने बाबा केवलधाम मेला को राजकीय मेला घोषित करने का आश्वासन दिया, जिसे नीतीश कुमार ने पूरा किया : मंत्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राज्य के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। यहां जो भी कमी हे उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मेले में देश एवं विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का मेला है। वे गुरुवार को बाबा केवलधाम में राजकीय रामनवमी मेला का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसके पूर्व उन्होंने विधायक रणविजय साहू, डीएम योगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह व एडीएम अजय तिवारी के साथ दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया।

इसके बाद बाबा केवल धाम एवं शिउरा पटोरी अमर सिंह स्थान से संबंधित स्मारिका पत्रिका परंपरा का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि इस मेले में पहले कुछ नहीं था, उनके सांसदीय कार्य काल में सांसद निधि तथा पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी और पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद के कोष से यहां का विकास शुरू हुआ। उसे पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने आगे बढ़ाया।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मेला को राजकीय मेला घोषित करने का आश्वासन दिया, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में बाबा केवलधाम इंद्रवाड़ा और राजकीय मेला शिउरा सहित संपूर्ण प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा बिहार सरकार से बाबा केवल धाम के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए आवंटित करने की बात श्री मेहता ने कहा कि पूर्व मंत्री की बात सही होगी तो निश्चित रूप से उसे आवंटित करा कर यहां का विकास किया जाएगा। एसडीओ रवीन्द्र दिवाकर ने मंच संचालन किया। वहीं मेला समिति अध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने आगतों का स्वागत किया।

विधायक रणविजय साहू ने बाबा केवल धाम के विकास के लिए मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसके पूर्व डीएम योगेंद्र सिंह एवं मेला समिति सदस्यों ने मंत्री एवं आगत अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह को पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन एडीएम अजय कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

3 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

13 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

13 घंटे ago