Bihar

बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, आज और कल आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है. आइएमडी के मुताबिक इस दौरान पूरे प्रदेश में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा बहेगी. जबकि इस दौरान अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन की संभावना भी बनी हुई है. इससे तापमान में आंशिक कमी महसूस की जा सकती है. तो वहीं एक अप्रैल शनिवार को भी पूरे बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने किसानों को किया सतर्क

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार और शनिवार को बारिश से फसल बचाने और ठनका से बचाव के संदर्भ में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क करते हुए कटे हुए फसल को पानी से बचाने और सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने, खुले में रखे अनाज को त्रिपाल ढकने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुधन तथा खुद को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

दक्षिणी बिहार में सामान्य से अधिक रहा पारा

इधर गुरुवार को दक्षिणी बिहार में पारा सामान्य से अधिक रहा तो उत्तरी बिहार में अधिकतर जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे ही रहा है. गुरुवार को पूरे बिहार में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में पटना में 37.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली और बांका में 37.1 डिग्री सेल्सियस और जीरादेई में पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया.

सामान्य से अधिक हो चुकी है प्री मॉनसून बारिश

इसी तरह गया, डेहरी, मोतिहारी, औरंगाबाद,नवादा और हरनौत 36-37 डिग्री सेल्सियस के बीच पार दर्ज किया गया है. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. प्रदेश में 19.7 मिलीमीटर प्री मॉनसून बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 165 फीसदी अधिक है. इस अवधि तक प्रदेश में सामान्य तौर पर 7.4 मिलीमीटर बारिश हुआ करती है. अब तक हुई बारिश से छह जिलों के किसानों की फसलों पर खराब असर पड़ा है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

2 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

12 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago