Samastipur

अपनी आटो में सो रहे चालक की बदमाशों ने गोलीमार की हत्या, शराब कारोबारी के खिलाफ मुखबिरी करना पड़ा महंगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक विकलांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान पटपारा उत्तर वार्ड संख्या-3 निवासी रामाकांत शर्मा का पुत्र मनीष कुमार शर्मा (25 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया गया है कि मनीष ऑटो चला कर अपना जीवन यापन करता था। उधर घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मनीष अपना ऑटो पर ही सोया करता था रात करीब 2:00 बजे एक बाइक पर सवार होकर एक बदमाश पहुंचा और आटो में सो रहे मनीष के सिर में नजदीक से एक गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज पर जब परिजन घर के बाहर निकले तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने बाइक से एक युवक को हाथ में पिस्तौल लेकर भागते हुए देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

यह हो सकता है हत्या का कारण :

मृतक मनीष के पिता मणिकांत और भाई सोनू का बताना है कि 6 दिन पूर्व गांव का एक युवक शिवम खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया था। जिस के परिजनों को शक था कि पुलिस के लिए मुखबिरी का काम मनीष ने किया है। शिवम अभी जेल में है। मृतक के पिता और भाई ने आरोप लगाया है कि शिवम का भाई मणिकांत ने इस घटना को अंजाम दिया है। मणिकांत को लोगों ने हाथ में पिस्तौल लेकर भागते हुए देखा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव :

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। परिजनों ने शराब को लेकर मुखबिरी करने के कारण हत्या की बात बताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago