Samastipur

समस्तीपुर में 11 लाख की लूट, मार्च महीने में बिहार ग्रामीण बैंक के तीन शाखाओं में हुई लूट

समस्तीपुर में शुक्रवार सुबह दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 11 लाख की लूट हुई। हथियार के बल पर 4 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदा गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घटी। फिलहाल राशि का मिलान किया जा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार सभी बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने बैंक खुलते ही इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पूसा थाना अध्यक्ष के अलावा समस्तीपुर से सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं अपराधियों की भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम पीछा करती हुई गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि सुबह 10 बजे बैंक खुलते ही ग्राहक बनकर बदमाशों ने बैंक के अंदर प्रवेश किया। जहां उन्होंने बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर कैश काउंटर के अलावा चेस्ट में रखें करीब 11 लाख रुपए भी लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बैंक का शटर गिरा कर फरार हो गए। इस दौरान सभी बदमाश हेलमेट और मास्क पहन रखा था। सभी के हाथों में पिस्टल थी।

इधर, दुर्घटना की सूचना पर पूसा थाना प्रभारी सीमा कुमारी के अलावा सदर डीएसपी मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मार्च महीने में अब तक हो चुकी है बैंक लूट की तीन घटनाएं

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बैंक लूट की अब तक तीन घटनाएं हो चुकी है। 1 मार्च को बदमाशों ने उजियारपुर के चांद चोर स्थित दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से ₹9.45 लाख लूट लिया था। 15 मार्च को बदमाशों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ गांव स्थित दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से हथियार के बल पर ₹20 लाख रुपए लूटा था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

2 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

8 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

11 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

20 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

20 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

23 घंटे ago