बिहार आबकारी विभाग की टीम ने लखीसराय जिले में शराब पीने के आरोप में दो निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बिहार में अप्रैल 2016 से शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है, फिर भी इस शुष्क राज्य में बड़ी संख्या में लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.
पार्टी में शराब पी जा रही थी
आरोपी जनप्रतिनिधियों की पहचान लखीसराय के हलसी ब्लॉक के वार्ड सदस्य मनोहर कुमार और जिले के बड़हिया ब्लॉक के पंचायत सचिव अशोक यादव के रूप में हुई है.मनोहर कुमार ने अपने घर में शराब पार्टी की थी.कुमार ने दो महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया था.बताया जा रहा है कि वे बार डांसर थीं. गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं दूसरे जिलें की है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की थी, वहां अनैतिक कार्य भी होते हैं. इसी घर में शराब पार्टी हो रही थी. इस पार्टी में सरकारी कर्मचारियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी थे.
आबकारी निरीक्षक ने दी जानकारी
आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि हमें बुधवार रात मनोहर कुमार के घर में शराब पार्टी आयोजित करने की सूचना मिली थी. तदनुसार, हमने छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.आरोपी नशे की हालत में थे और महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य में भी शामिल थे.पांचवां आरोपी मनोहर कुमार का घरेलू नौकर है. पांचों के खिलाफ शराबबंदी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…