समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत भजनगामा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई गोली बारी की घटना को में दो युवक गोली लगने से जख्मी हो गये। एक जख्मी युवक की पहचान भजनगामा गिरि टोल निवासी अर्जुन गिरि के 40 वर्षीय पुत्र उदय गिरि के रूप में की गई है। जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि जख्मी युवक को सीना व हाथ में चार गोली लगी है। वहीं रोहित कुमार नामक दूसरा युवक को एक गोली जांघ में लगी है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार घटनस्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे है। एसएचओ प्रसूनजय कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना बतायी जा रही है। पुलिस छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…