Bihar

पटना में मामूली विवाद को लेकर 50 राउंड फायरिंग, 2 की मौत, आरोपी का घर-मैरिज हॉल फूंका

पटना के जेठूली गांव में रविवार को पार्किंग को लेकर विवाद में 50 राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग में 4 और लोगों को गोली लगी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और मैरिज हॉल में आग लगा दी। पुलिस ने घर में घुसकर फंसी महिलाओं-बच्चों को बाहर निकाला।

आग में घर में रखी 2 गाड़ी भी जलकर खाक हो गई। नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में माहौल खराब है। दूसरे आरोपी के घर में भी गुस्साए लोगों ने आग लगाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाने नहीं दी गई। टायर की हवा निकाल दी गई। घटनास्थल से पुलिस और मीडियाकर्मियों को भी खदेड़ दिया गया है।

पश्चिम में कच्चीदरगाह तो पूर्व में नदी थाना की तरफ पुलिस की टीम मौजूद है। बीच का एरिया पूरी तरह से खाली है। पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है।

फायरिंग में 6 लोगों को लगी गोली

फायरिंग में 6 लोगों को गोली लगी थी। जिनमें से गौतम कुमार (30) और रोशन राय (15) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद एक गुट ने पहले गाली-गलौज की। फिर कुछ लोग जुटे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गाड़ी हटाने को कहा तो फायरिंग करने लगेः मृतक के चाचा

फायरिंग में मारे गए गौतम कुमार के चाचा (संजीत कुमार) ने बताया कि वो लोग अपनी निजी पार्किंग से गाड़ी निकाल रहे थे। रास्ते में आरोपी पक्ष के लोगों की गाड़ी से गिट्टी उतारी जा रही थी। गाड़ी हटाने को कहा गया तो लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। और झगड़ा बढ़ते चला गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago