Samastipur

विद्यापतिनगर के भजनगामा गांव में युवक पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, दो घायल; नाजुक स्थिति में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़सिसई पंचायत के भजनगामा गांव में बदमाशों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। युवक की पहचान भजनगामा गांव के गिरी टोल निवासी अर्जुन गिरी के पुत्र उदय गिरी के रूप में हुई है। अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक के जांघ में गोली लगी है। जिसकी पहचान स्थानीय मिठन गिरी के पुत्र रोहित गिरी के रुप में बताई जा रही है। वहीं उदय गिरी को तीन से चार गोली लगने की फिलवक्त जानकारी है।

गोलीबारी करने वाले की संख्या बीस से पच्चीस बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण महाशिवरात्रि पर निकली गई शिव बरात में दो पक्ष के बीच मारपीट बताया जाता है। शिव बारात की झांकी भजनगामा गांव से पचपैका गांव में भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान भजनगाना व पचपैका गांव के लोग आपस में उलझ गए। जो गंभीर रूप धारण कर मारपीट में परिणत हो गया। घटना शनिवार महाशिरात्रि की दिन की है।

उक्त रंजिश को लेकर पचपैका गांव के दो दर्जन से अधिक युवक भजनगामा गांव पहुंच उदय गिरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इससे अपने दरवाजे पर बैठे उदय गिरी को फागने के क्रम में तीन या चार गोली लगी है। वहीं वहां मौजूद रोहित गिरी को एक गोली जांघ में लगी है। घायल उदय गिरी को प्रारंभिक चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में करने के पश्चात डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया है। वहीं रोहित गिरी की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में चल रही है।

घटना स्थल भजनगामा गांव में पुलिस उपाधीक्षक दिनेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम कैंप कर रही है। गोलीबारी करने वाले बदमासों ने एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जो उदय गिरी के दरवाजे पर खड़ी थी। उदय गिरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले कुछ युवकों की पहचान करने का पुलिस ने गोलीबारी करने वाले कुछ युवकों की पहचान करने का दावा किया है। इसके साथ ही सभी शामिल बदमाशों की धड़पकड़ की बात कही जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago