Samastipur

शंकर चौक की टीम ने 75 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, पुरूस्कार में मिली चमचमाती बाइक और 51 हजार रुपये का चेक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- श्री यति बाबा क्रिकेट ग्राउंड सूर्यपुर तिसवारा वाईसीसी हीरो एचएफ डिलक्स बाइक कप टूर्नामेंट सीजन-10 का फाइनल मुकाबला शंकर चौक बनाम हरपुर बढ़ेता के बीच खेला गया। जिसमें शंकर चौक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में कुल 8 विकेट खोकर 236 बनाये। जवाब में उतरी हरपुर बढ़ेत्ता की टीम 16 ओवर में ऑल आउट होकर 162 रन ही बना सकी।

इस प्रकार शंकर चौक की टीम ने मैच को 75 रनों से जीतकर ट्रॉफी व 51 हजार रुपये के चेक और बाइक पर कब्जा जमाया। वहीं उप विजेता टीम हरपुर बढ़ेत्ता को फ्रिज और 21 हजार का चेक और ट्राफी प्रदान किया दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज हरपुर के रवि को और वहीं मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के नियाज को दिया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, वीआईपी पार्टी जिला अध्यक्ष आदर्श पिंटू, मोरवा प्रखंड प्रमुख शन्या नेहा, हरपुर बढ़ेता पंचायत के मुखिया राजीव कुमार झा, सारंगपुर पश्चिमी के सरपंच पति सुमन झा, मुकुद सिंह, अक्षय कुमार राजा, अमन झा, विनय सिंह, कमिटी व्यवस्थापक नवनीत ठाकुर, अनीश ठाकुर, संदीप ठाकुर, संतोष ठाकुर, सौरव ठाकुर एवं अन्य गणमान्य अथिति के द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago