समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी नागो कुरेरी के घर में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। इस अगलगी की घटना में गृहस्वामी के घर में रखे अन्न, वस्त्र, बर्तन, उपस्कर एवं नकदी समेत एक लाख से अधिक मूल्य के सामान जल गए। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं बची हुई आग को अग्निशमन दस्ता ने आकर बुझाया।
अगलगी के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी के लिए अलाव जलाई जा रही थी। उसी से निकली चिंगारी ने गृहस्वामी के फूस एवं करकट के घर में आग पकड़ लिया। फिर देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस संबंध में अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा ने बताया कि वे अपने अंचलकर्मी को भेजकर अगलगी की घटना का जायजा लेंगे। इसके पश्चात अग्निपीड़ित को यथासंभव सरकारी सहायता दी जाएगी।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…