Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर में वार्षिकोत्सव समारोह अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। आकर्षक ढंग से सजे विद्यालय परिसर में विद्यालय ने अपनी परम्परा को निभाते हुए सर्वप्रथम आमंत्रितो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के पूजन के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। विद्यालय के सह संस्थापक विभा देवी, सतमालपुर पंचायत के मुखिया वसीम राजा एवं समाज सेवी श्यामनंदन ठाकुर द्वारा उपस्थित जन समूह को संबोधित किया गया।

विद्यालय के निर्देशक धर्मांश रंजन एवं अमृत रंजन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित विद्यालय की जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

रंग बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे मुन्हें बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें भाग लेने वाले बच्चे सोनाली, रौनक, दीक्षा, कशिश, सोमा, सोना, आफिया, मोना, सुहानी, सीखा, माही, कोमल, रिया, श्रेया, मधुरेस, आदित्य, विश्वास , कर्तव्य, कौनैन, आनंद आदि है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

3 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

4 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

11 घंटे ago