Samastipur

शराब का खर्च निकालने के लिए बदमाशों ने लूटी थी बाइक; 6 गिरफ्तार, SP ने किया चौंकाने वाला खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव में हुए बाइक लूट कांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से लूट की बाइक के अलावा मोबाइल भी बरामद की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बदमाश शराब के नशे में निकले थे और अपना खर्च निकालने के लिए सड़क से जा रहे युवक को रोककर उसकी बाइक तथा उसके पास से 1800 रुपए व मोबाइल छीन ली थी।

एसपी ने बताया कि इस मामले में दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पहले उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के कंचन कुमार के यहां से लूटी गई मोबाइल बरामद की। जिस के बयान के आधार पर छीनी गई बाइक इसी गांव के विरजू कुमार के यहां से बरामद की गई।

गिरफ्तार चंदन और बिरजू के बयान के आधार पर इस घटना में शामिल इसी गांव के देव सहनी व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही महेसारी गांव के सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाश मंगल कुमार और विकास कुमार अभी फरार बताया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

एसपी ने बताया कि सभी घटना के दिन शराब के नशे में घर से निकले थे और अपना खर्च निकालने के लिए सड़क से जा रहे आनंद कुमार की बाइक छीन ली थी। बदमाशों ने इसके अलावा है उनसे रुपए और मोबाइल की भी लूट कर ली थी।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का अब तक अपराधिक इतिहास पता नहीं चल सका है माना जा रहा है कि सभी लोग नशे के आदी थे जिस कारण अपना खर्च निकालने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

30 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago